Breaking News

भारत ने पाइपलाइन समझौते के तहत बांग्लादेश को भेजी 5,000 टन डीजल की खेप     |   चंडीगढ़ में IDFC First बैंक में फिर घोटाला, करीब 116.84 करोड़ रुपए का गबन     |   US का आदेश, मिडिल-ईस्ट से वापस लौटें अमेरिकी राजूदत और उनके परिवार     |   तेल की कीमतों में गिरावट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 650 अंक ऊपर, निफ्टी 200 अंक बढ़ा     |   मिडिल-ईस्ट संकट का भारत पर असर, गैस सप्लाई की वजह से मुंबई के 20% होटल बंद     |  

मधुबाला को तड़पता क्यों छोड़ गए किशोर कुमार?

किशोर कुमार और मधुबाला की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान होती है. किशोर पहले से ही शादी-शुदा होते हैं, लेकिन मधुबाला की खूबसूरती पर किशोर कुमार फिदा हो जाते हैं. तो वहीं मधुबाला को किशोर कुमार की सोहबत पसंद आ जाती है. दोनों के बीच करीबियां बढ़ती हैं. लेकिन इसी बीच मधुबाला को अपनी दिल की जानलेवा बीमारी के बारे में पता लगता है. मधुबाला की बीमारी मालूम होने के बावजूद किशोर कुमार उनसे शादी का फैसला करते हैं. हालांकि दूसरे धर्म की होने की वजह से किशोर कुमार के घर वाले मना कर देते हैं. परिवार के खिलाफ जाकर किशोर कुमार 1960 में मधुबाला से शादी कर लेते हैं. किशोर कुमार अपनी पत्नी मधुबाला के लिए मुंबई के बांद्रा में एक फ्लैट खरीदते हैं. मधुबाला का ज्यादातर वक्त यहीं अकेला बीतता है.

हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक.मधुबाला की आज जयंती है. 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था. आठ साल की उम्र में मधुबाला का परिवार मुंबई शिफ्ट हो जाता है. फिल्मों में मधुबाला की एंट्री 1947 में आई फिल्म ‘नीलकमल’ से हुई. इस फिल्म में मधुबाला ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. इसके बाद मधुबाला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपने करियर में उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया. जिनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लाकबस्टर साबित हुईं