लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के दिन एक जून को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में चुनाव नतीजे के साथ आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जाना है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. ऐसे में नतीजे से पहले ही इंडिया गठबंधन की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. चुनाव के बाद की परिस्थितियों के मद्देनजर होने वाली बैठक में आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश और आगे की तैयारी की रणनीति को लेकर है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.