Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

कौन है साकिब नाचन जिसे NIA ने दबोचा?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह देशभर में 44 जगहों पर छापेमारी की. एजेंसी ने कर्नाटक समेत महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे और मीरा भायंदर के कई ठिकानों पर छापेमारी की. आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में एनआईए की छापमेारी 41 लोकेशन सिर्फ ठाणे जिले की हैं. 2 लोकेशन पुणे की हैं. एक लोकेशन कर्नाटक की है. एनआईए की छापेमारी में साकिब नाचन जो कि मुंबई ब्लास्ट का आरोपी था बाद में सजा काटकर 2017 में जेल से रिहा हुआ था. एनआईए ने उसे हिरासत में लिया है.

साकिब का बेटा शामिल नाचन पहले से ही गिरफ्तार है. शामिल नाचन पर आरोप है कि वो आतंकी संगठन ISIS की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय था. आज गिरफ्तार हुआ आरोपी पिता साकिब नाचन पर भी आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए आईईडी के बनाने, ट्रेनिंग और टेस्टिंग में शामिल होने का आरोप है.

शामिल नाचन पहले से गिरफ्तार संदिग्धों के साथ काम कर रहा था. इनमें जुल्फिकार अली बड़ोड़ावाला, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, सिमाब नसीरुद्दीन काजी और अब्दुल कादिर पठान समेत कुछ अन्य संदिग्धों के साथ काम कर रहा था. NIA ने बताया कि दो आरोपी इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी, ‘अल सूफा आतंकवादी गिरोह’ के सदस्य थे और फरार थे.