Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

20 अप्रैल को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

aily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होगा।  इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको ये बताएगा कि आज के दिन आपके सितारें आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं ये सब आपको आज के राशिफल में जानने को मिलेगा। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ रहने वाला है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अगर कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज खत्म हो जाएगा। अधिक तले-भुने भोजन से आपको बचना होगा, अन्यथा आप किसी बीमारी का शिकार भी हो सकते है। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी सारी योजनाएं सफल होंगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपका फंसा हुआ धन भी निकल सकता है। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने वाला है। आज के दिन  आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। धन के लेनदेन से सावधानी बरतें। आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। अपने परिवार के साथ आज आप खुशहाल समय बिता सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके मार्ग में आने वाली बाधा दूर होगी। आज घरेलू जरूरतों पर आपका धन खर्च होगा। आज के दिन आप कही घूमने भी जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। संम्पति संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन शुभ रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपनी बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान दे। आप अपने प्रियजन के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, कमाई के साथ ही आज खर्च भी बना रहेगा। आपको आज यात्रा और घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने साथ-साथ दूसरों की जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखना होगा। बिजनेसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. बेरोजगारों के लिए पार्ट टाइम नौकरी बेहतर विकल्प रहेगी. रिश्तेदारों के आने की वजह से खर्चे होंगे। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। युवा वर्ग के लोगों को नई-नई तकनीक सीखने की सख्त जरूरत है। मुश्किल समय में आपके सहकर्मी आपसे मदद मांग सकते हैं। आपको अपने से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देनी। नौकरी बदलने का प्लान कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज परिवार के कुछ जरूरी कार्यों को निपटाने का भी प्रयास करेंगे। 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है । किसी योजना पर कुछ दिनों से काम कर रहे हैं तो आज उसमे सफलता मिलेगी जिससे मन खुश होगा. पड़ोस में किसी का व्यवहार पसंद आएगा. पुराने संगी-साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाका‍त होगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन कुंभ राशि वाले लोगों के लिए खर्चीला रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित हो सकते हैं। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपको अपने प्रयास जारी रखने होंगे। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ खुशहाल समय बिताएंगे। विद्यार्थियों का किसी कारण से पढ़ाई से मन लग सकता सकता है, इसलिए ऐसे में अपने पसंदीदा विषयों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। व्यापार में आपकी पहचान बढ़ने के साथ-साथ आपका लगातार प्रयास आपको लाभ भी दिलाएंगे।