Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

आखिर कब दिखेगा रमजान का चांद और कब रखा जाएगा पहला रोजा

इस्माल धर्म में रमजान का महीना सबसे पवित्र माना जाता है यानि इस महीने को बहुत ही पाक माना जाता है. मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान के महीने का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. रमजान शुरू होते ही पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं और फिर ईद मनाते हैं. लेकिन इस बार रजमान-ए-पाक का महीना शुरू होने की तारीख को लेकर लोग असमंजस में हैं. तो आइए जानते हैं कि रमजान महीने का पहला रोजा कब रखा जाएगा और सहरी- इफ्तार का क्या समय रहेगा.

इस्लाम धर्म में रमजान के पूरे महीने भर मुस्लिम समाज के लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार रमजान महीना इसलिए पाक माना जाता है क्योंकि इस महीने मोहम्मद साहब को साल 610 में लैलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था.

कब दिखेगा चांद

अगर भारत में 10 मार्च को रमजान का चांद दिख जाता है तो पहला रोजा 11 मार्च को रखा जाएगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो 12 मार्च से रमजान का पहला रोजा शुरू होगा. आमतौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में चांद नजर आता है. इसलिए अक्सर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रमजान का पहला रोजा सऊदी अरब के पहले रोजे के एक दिन बाद शुरू होता है. चांद दिखने के अगले दिन से ही रमजान का पवित्र महीना शुरूहोजाताहै.