Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

गायब हुई लड़की ने जब 10 महीने बाद की कॉल तो दंग रह गए मां- बाप

बिहार के जमुई से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां पिछले साथ 18 साल की एक लड़की घर से बाजार के लिए निकली. फिर वापस नहीं लौटी. घर वालों ने उसे खूब ढूंढा. मगर बेटी का कहीं भी अता-पता नहीं लगा. इसके बाद परेशान होकर घर वालों ने पुलिस स्टेशन जाकर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. अब 10 महीने बाद उसी लड़की का वीडियो सामने आया. इसमें लड़की ने अपने ही मम्मी-पापा को धमकी दे डाली है.

मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का है. यहां रहने वाली किरण 10 महीने पहले अपने परिजनों से यह कह कर घर से निकली थी कि वो बाजार में कुछ सामान लाने जा रही है. लेकिन इसके बाद से वो वापस नहीं लौटी. बेटी के घर न पहुंचने पर मां-बाप चिंतित हो उठे. उन्होंने बेटी को हर जगह तलाशा. लेकिन न तो वो दोस्तों के साथ थी और नही रिश्तेदारों के पास. थक हारकर दंपति थाने पहुंचा.