Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कब किया था कियारा आडवानी को प्रपोज

करण जौहर का शो कॉफी विद करण हमेशा से पॉपुलर रहा है. जब भी ये शो आता है फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का ओवरडोज लेकर आता है. शो में कभी कोई अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आता है तो कुछ बॉलीवुड के बेस्टीज भी शो का हिस्सा बनते हैं और करण जौहर के सवालों का सामना करते हैं. शो में पहले वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की वाइफ कियारा आडवाणी शो का हिस्सा बनी हैं. उनके साथ शो में अपनी फिल्म सैम बहादुर का प्रमोशन करने के लिए विक्की कौशल आए हैं.