लोकसभा चुनाव में बिहार पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. यहां पर बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की लड़ाई है. इंडिया गठबंधन की तरफ से बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाल रखा है तो एनडीए की ओर से पीएम मोदी खुद एक्टिव हैं और धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. चुनाव ऐलान के बाद पीएम मोदी ने जमुई से मिशन-2024 की शुरुआत की थी, उसके बाद से अभी तक बिहार में 10 जनसभाएं कर चुके हैं. एक फिर से वो बिहार के चुनावी दौरे पर हैं.