Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

राजस्थान में क्या पक रही नई सियासी खिचड़ी?

लोकसभा चुनाव के बाद से राजस्थान में नई सियासी खिचड़ी पकती नजर आ रही है, जिसका नजारा दो दिन पहले देखने को मिला है. बाड़मेर लोकसभा सीट पर एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने वाले कांग्रेस सांसद उम्मेदराम बेनीवाल और निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ही नहीं सांसद राजकुमार रोत एक साथ नजर आए हैं. विश्व आदिवासी आधिकार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तीनों ही नेता एक ही गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे थे. साथ में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों का हुजूम उनके काफिले के साथ रहा. इसके बाद से राजस्थान की राजनीति में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या तीनों ही नेताओं के बीच कोई सियासी ताना बाना बुना जा रहा है