सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को कथित मानव तस्करी के आरोप में NIA और पुलिस के ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है. कटारिया पर 4 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है. दो लोगों ने गुरग्राम पुलिस से संपर्क किया और दावा किया बॉबी कटारिया ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है. फतेहपुर के मूल निवासी अरुण कुमार और उत्तर प्रदेश के धौलाना के रहने वाले मनीष तोमर ने बॉबी कटारिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है कि बॉबी कटारिया विवादों में हैं.