Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

क्या है PM मोदी के कृष्ण जन्मभूमि जाने की इनसाइड स्टोरी?

मथुरा में कृष्ण की भक्ति से पीएम नरेन्द्र मोदी राजस्थान में बीजेपी के लिए सत्ता की शक्ति पाना चाहते हैं. देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर को वे कृष्ण जन्म भूमि जा रहे हैं. बीजेपी के कार्यकर्ता नारे लगाते रहे हैं ‘अयोध्या तो झांकी है. काशी और मथुरा बाकी है’. काशी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया अब रिपोर्ट तैयार कर रही है. उधर कृष्ण जन्म भूमि के एडवोकेट कमिश्नर से सर्वे कराए जाने का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में है.

पीएम मोदी के कृष्ण जन्म भूमि जाने के पीछे राजनैतिक संदेश भी हो सकता है. ‘राम’ के बाद ‘कृष्ण’ बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर हो सकते हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कह चुके हैं कि काशी और मथुरा संघ के एजेंडे पर नहीं है. लेकिन बीजेपी इसी बहाने हिंदुत्व की धार बनाए रखना चाहती है.