Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

क्या है स्किन फास्टिंग ट्रेंड? त्वचा के लिए कैसे है फायदेमंद

त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है. फैशन के साथ-साथ फेस्टिव सीजन में ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी खूब ट्रेंड में रहते हैं. कभी के ब्यूटी तो कभी 5 स्टेप रूटीन जैसे तमाम ब्यूटी ट्रेंड्स सामने आते है. लेकिन इन सब के बीच अब एक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसका नाम है- स्किन फास्टिंग. इंटरनेट पर ये ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर स्किन फास्टिंग ट्रेंड क्या है और इससे हमारी त्वचा को कैसे फायदा मिलता है.

स्किन फास्टिंग में अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा पर किया जाता है. खास बात ये है कि स्किन फास्टिंग में कम से कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें क्लींजर, सीरम या फिर स्क्रब जैसी चीजों का इस्तेमाल स्किन पर नहीं किया जाता.