Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

एनिमल देख ये क्या बोल गए अरशद वारसी

अरशद वारसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्वीटर) पर एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में अरशद वारसी ने फिल्म ‘एनिमल’ और इसके कलाकारों की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर को लेकर भी बड़ी बात कही. अरशद वारसी ने लिखा, “मुझे लगता है कि ऋषि कपूर जी नीतू कपूर जी का मिलन इसलिए हुआ क्योंकि दुनिया को रणबीर कपूर की जरूरत थी.” इसके साथ ही उन्होंने बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर समेत एनिमल की पूरी टीम की सराहना की. अरशद वारसी ने संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म को मास्टरपीस बताया.

नों पहले आई फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस फिल्म की चर्चा चारों ओर हो रही है. इसकी वजह सिर्फ फिल्म की लोकप्रियता ही नहीं है, बल्कि इस फिल्म में कुछ सीन से पैदा हुआ विवाद भी है. कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने दर्शकों को बांट दिया है. इसकी हलचल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा है. इसी बीच अब फिल्म को लेकर अरशद वारसी का भी बयान सामने आया है.