Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पश्चिम बंगाल: BJP सांसद राजू बिस्ता ने काफिले पर हमले का किया दावा, जांच शुरू

पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसद राजू बिस्ता ने दावा किया कि उनके काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब उनका काफिला दार्जिलिंग के मसधुरा इलाके से गुजर रहा था। इस संबंध में बीजेपी ने जोरेबंगलो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दार्जिलिंग से सांसद बिस्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुखिया पोखरी के पास मसधुरा में मेरे काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। हालांकि, उन कायरों ने मुझे निशाना बनाया था, लेकिन हमले का असर मेरे ठीक पीछे वाले वाहन पर पड़ा। हमारे क्षेत्र के लिए एक वार्ताकार की घोषणा के बाद हुए इस हमले का समय बेहद संदिग्ध है। यह हमारे क्षेत्र में शांति भंग करने की साजिश की ओर इशारा करता है।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पत्थर उस गाड़ी पर लगा, जिसमें बिस्ता के करीबी सहयोगी और भाजपा कार्यकर्ता संजीव लामा बैठे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’