Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग में जाने-माने सितारों ने की शिरकत

महाराष्ट्र के मुंबई में गुरुवार रात फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची, इस खास आयोजन में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इनमें हिमेश रेशमिया, जूही चावला, आशा भोसले, करणवीर मेहरा, जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी, साक्षी तंवर, तमन्ना भाटिया और कई सितारे मौजूद रहे। इन दिग्गजों की उपस्थिति ने इस शाम को यादगार बना दिया।

स्क्रीनिंग में फिल्म के हीरो आमिर खान के अलावा कृति खरबंदा, टाइगर श्रॉफ, सनी कौशल, सोनू सूद, जीतेंद्र, तुषार कपूर, टिस्का चोपड़ा समेत सिनेमा जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, सितारे जमीन पर में आमिर खान ने गुलशन की भूमिका निभाई है, जो एक प्रमुख बास्केटबॉल टीम के सहायक कोच है।

नौकरी से निकाले जाने के बाद, गुलशन को एक अल्टीमेटम दिया जाता है कि या तो जेल जाए या फिर दिव्यांग बास्केटबॉल खिलाड़ियों की टीम के लिए कोच के रूप में 90 दिनों की सामुदायिक सेवा पूरी करे। ये अनुभव उसके जीवन में अहम मोड़ है, जिसने उसे विनम्रता, दृढ़ता और टीम वर्क की शक्ति के बारे में मूल्यवान सबक सिखाए, इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली बताई जा रही है।