Breaking News

बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले     |   केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई अधिकारियों के साथ बैठक की     |   छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर, 700 से ज्यादा वन्यजीव मृत पाए गए     |   दिल्ली: न्यू राजेंद्र नगर के R ब्लॉक स्थित एक घर में 2 बुजुर्ग महिलाएं मृत पाई गईं     |   डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, सिद्धारमैया ने नाम प्रस्तावित किया     |  

Delhi-NCR में मौसम लेगा करवट, अंधड़ और बारिश का अलर्ट, IMD ने की भविष्यवाणी

भीषण गर्मी से दिल्ली-एनसीआर की जनता को राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है. सूरज की तपिश को बाय-बाय करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अगले कुछ घंटों में एनसीआर के इलाकों में रिमझिम बारिश होने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली को लेकर दिए अनुमान में बताया है कि 28 मई को दोपहर में बारिश के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में मौसम अचानक करवट लेगा. इस दौरान धूल भरी आंधियां चलेंगी. आसमान में बिजली कड़केगी. हल्की बारिश होगी.

आईएमडी का अनुमान है कि दोपहर से लेकर शाम तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. शाम को भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है. हालांकि दोपहर से पहले तक गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा ही रहेगा. मौसम बदलने के बाद तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को राहत महसूस होगी.

मई के महीने में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. 28 मई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक की स्थिति बेहद चिंताजनक है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 45.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे गर्म रिज क्षेत्र रहा, जहां पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया. सफदरजंग में 44.3 डिग्री और पालम में 44.6 डिग्री तापमान रहा. न्यूनतम तापमान भी 26.5 से 28.4 डिग्री के बीच रहा, जिसकी वजह से सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.

सामान्य तापमान से 3 से 4.6 डिग्री ज्यादा गर्मी पड़ रही है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी बारिश नहीं हुई. हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह 8 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. हालांकि दोपहर के बाद आज मौसम बदल जाएगा.