Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदला: 16-17 अप्रैल को बारिश के आसार, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

जम्मू कश्मीर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र में बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग आधे राज्य में बारिश हो सकती है। इससे इन इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, किसानों को सतर्क रहने और अपनी कृषि गतिविधियों की योजना मौसम के मुताबिक बनाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है। 16 और 17 अप्रैल को बारिश का अनुमान है। मुख्य रूप से कश्मीर के जिलों में जबकि जम्मू क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश के आसार हैं।