Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

NEET-UG का हम पेपर रद्द कर सकते हैंः CJI

नीट-यूजी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि 23 लाख से ज्यादा छात्र हैं और बड़े पैमाने पर अगर इसमें लोग शामिल मिले तो हमें पेपर रद्द करना होगा.

सीजेआई ने कहा कि ऑनलाइन, डिजिटल या सोशल मीडिया के जरिए पेपर लीक हुआ तो यह बड़ी आसानी से सबके पास पहुंचने का जरिया है. हम पेपर लीक की टाइमलाइन इसी वजह से जानना चाहते हैं. रेड फ्लैग को चिन्हित किया जा सकता है क्या?