Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया सुधार परीक्षा 2026 का रिजल्ट, हाईस्कूल में 83.13% और इंटर में 73.35% छात्र पास

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा 2026 (पहली) का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल में 83.13 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 73.35 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बोर्ड के चेयरमैन और माध्यमिक शिक्षा निदेशक वीपी सिमल्टी ने बताया कि 2026 की पहली सुधार परीक्षा के साथ सुधार परीक्षा 2025 (तीसरी) के परिणाम भी जारी किए गए हैं।

2026 की पहली सुधार परीक्षा में हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 83.13 रहा। इसमें 82.61 प्रतिशत लड़के और 84.34 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।इंटरमीडिएट में कुल 73.35 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 71.20 प्रतिशत और लड़कियों का 76.07 प्रतिशत रहा। सुधार परीक्षा के बाद उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षा परिणाम में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10 प्रतिशत से बढ़कर 96.07 प्रतिशत हो गया है। इसमें 93.94 प्रतिशत लड़के और 98.14 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 प्रतिशत से बढ़कर 91.80 प्रतिशत हो गया है। इसमें 89.26 प्रतिशत लड़के और 94.16 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।

बोर्ड ने सुधार परीक्षा 2025 (तीसरी) का परिणाम भी जारी किया है। इस परीक्षा में हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 66.67 प्रतिशत रहा। इसमें 71.88 प्रतिशत लड़के और 57.89 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। इंटरमीडिएट में कुल 58.70 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 61.54 प्रतिशत और लड़कियों का 55 प्रतिशत रहा।