Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

वायनाड में मृत पाया गया बाघ; वन विभाग ने गोली मारने की संभावना से किया इनकार

Kerala: केरल वन विभाग ने वायनाड में 47 साल की महिला पर हमला करने वाले ‘आदमखोर’ बाघ की मौत की पुष्टि की है। वन अधिकारी के. एस. दीपा ने बताया, "बाघ की मौजूदगी रात 12:30 बजे के आसपास पता चली और 2:30 बजे उसे बेहोश करने की कोशिश की गई, लेकिन वो भाग निकला। बाद में बाघ एक घर के पास मृत पाया गया।" 

उन्होंने आगे कहा, "उसके शरीर पर गहरे घाव थे। ऐसा लग रहा है कि ये किसी दूसरे बाघ से लड़ाई के कारण हुआ है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ पता चल पाएगा। लेकिन गोली नहीं चली है।" शुरुआती जांच में पता चला है कि बाघ की उम्र करीब छह से सात साल थी।

बाघ की हरकतों पर नजर रखने वाली एक ट्रैकिंग टीम ने उसका शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। वायनाड में ये घटना उस दिन हुई जब सरकार ने बाघ को नरभक्षी घोषित किया और उसे गोली मारने का आदेश दिया।