Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

JNUSU चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे नतीजे

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। छह नवंबर को इस चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। JNU छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान दो सत्रों में (सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक और अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) होगा। मतगणना रात 9 बजे शुरू होगी और अंतिम परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष का मुकाबला मुख्य रूप से वामपंथी छात्र संगठनों (जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) शामिल हैं) और ABVP के बीच होने वाला है।

ABVP ने “प्रदर्शन और राष्ट्रवाद” पर केंद्रित एक आक्रामक प्रचार अभियान चलाया। बीते सोमवार तड़के ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ समाप्त हो गया और यह चुनाव प्रचार का अंतिम चरण था। इसके बाद 24 घंटे की अनिवार्य ‘नो कैंपेनिंग’ अवधि शुरू हो गई। इस डिबेट में वामपंथी, ABVP, NSUI, PSA, DSO और स्वतंत्र पैनल के छह उम्मीदवारों ने ‘स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर’ में खचाखच भरे दर्शकों के सामने मुकाबला किया जबकि बापसा उम्मीदवार एक निजी समस्या के कारण इसमें भाग नहीं ले सके।