Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हरियाणा में मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस के बीच, भूपिंदर हुड्डा ने क्षेत्रीय दलों को 'वोट कटवा' करार दिया

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में क्षेत्रीय दलों का राज्य के विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा। उन्होंने क्षेत्रीय दलों को 'वोट कटवा' करार दिया। उनका इशारा जेजेपी-एएसपी और आईएनएलडी-बीएसपी जैसे क्षेत्रीय दलों और गठबंधनों की ओर था।

हुडा ने कहा, "ये संकेत है कि हरियाणा में कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है तो लोग आ रहे हैं। लोगों का जो मन बन चुका है। अबकी बार छत्तीस बिरादरी के लोग मन बना चुके हैं। पूरी तरह से तैयार हैं, हम पार्टी और टिकट वितरण पूरा हो चुका है।"

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है और वोट काटने वालों को लोग वोट नहीं देंगे।" हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।