Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Haryana: विनेश फोगट ने ताऊ महावीर को दिया जवाब, कहा- मजबूरन लेना पड़ा फैसला

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने मंगलवार को अपने ताऊ महावीर को चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ये फैसला मजबूरन लेना पड़ा। विनेश ने कहा कि कई बार जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ते हैं। उनके मुताबिक उनकी मजबूरी है और पीड़ा है जिसे उनके अपने लोग समझते हैं। विनेश ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने अपने बड़ों के आशीर्वाद से लिया है और ये उनका कोई निजी फैसला नहीं है।

महावीर फोगाट ने कहा था कि उनकी भतीजी विनेश को इस वक्त राजनीति में नहीं आना चाहिए और उन्हें 2028 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने ये बात कांग्रेस की तरफ से पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विनेश को जुलाना सीट से मैदान में उतारने के कुछ दिनों बाद कही थी।

विनेश फोगाट ने कहा है कि वे जुलान विधानसभा सीट से अपना पर्चा बुधवार को दाखिल करेंगी। विनेश ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जुलाना इलाके में पानी, बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी है और ये उनके एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के बाद मेनिफेस्टो जारी कर वे बताएंगी कि जुलाना के लोगों के लिए क्या सोचा गया है।