Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

क्राउडफंडिंग के बीच सिद्धारमैया के प्राइवेट जेट में सफर का वीडियो वायरल, बीजेपी ने कसा तंज

कांग्रेस की क्राउडफंडिंग अभियान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य मंत्री जमीर अहमद खान पर कटाक्ष किया है। दरअसल, उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जब पार्टी चंदा मांग रही है, तो ऐसे समय में दोनों नेता प्राइवेट जेट में घूम रहे हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कर्नाटक कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि जब वे केंद्र से सूखा निधि जारी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे, तो दोनों ने एक निजी जेट में आरामदायक सफर तय किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद का एक वीडियो पोस्ट करते हुए, मालवीय ने लिखा, "एक तरफ, कांग्रेस क्राउडफंडिंग का नाटक कर रही है और I.N.D.I गठबंधन की बैठक में समोसे तक नहीं परोसे गए। ऐसे समय में कर्नाटक सरकार में आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री जमीर अहमद खान एक प्राइवेट जेट में सीएम सिद्धारमैया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।"

मालवीय ने कहा, "कर्नाटक कुशासन से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस की लूट जारी है।" वीडियो को कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान ने खुद पोस्ट किया था। वीडियो में मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ लग्जरी प्राइवेट जेट दिखाया गया और इसके कैप्शन में लिखा था, "हमारे गौरवान्वित नेता, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ दिल्ली से बेंगलुरु की यात्रा के सुखद पल।"