Breaking News

2020 दंगा मामला: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में देवांगना कलिता की अर्जी का किया विरोध     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   NEET के खिलाफ प्रस्ताव का DMK ने किया समर्थन, विधानसभा में सर्वसम्मति की मांग     |   पीएम से मिले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू     |   FCRA बिल को JPC में भेज सकती है सरकार     |  

फूलों की खुशबू से महक रहा है शिमला, समर फेस्टिवल में फ्लावर शो बना खास आकर्षण

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का मशहूर रिज ग्राउंड इन दिनों रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक रहा है। शिमला समर फेस्टिवल के तहत बागवानी विभाग के सहयोग से आयोजित फूलो की प्रदर्शनी ने पर्यटकों और लोगों को अपनी ओर खींचा है। आयोजकों के मुताबिक कोविड महामारी के बाद से मंदी से गुजर रही बागवानी एक बार फिर फल-फूल रही है।

बाग़वानी विभाग के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी समर फेस्टिवल में फ्लावर शो लगाया गया है ताकि इसकी खेती करने को बढ़ावा मिले। उनके मुताबिक ये छोटे व्यवसायों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी अलग-अलग किस्म के फूलों के दीदार करने और उन्हें खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। एक जून से शुरू हुआ शिमला समर फेस्टिवल पांच जून तक चलेगा।