Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का 90 साल की उम्र में निधन

वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके एक करीबी दोस्त ने ये जानकारी दी। वो 90 वर्ष के थे। भारत पर उन्होंने कई किताबें लिखी थीं। कई पुरस्कारों से सम्मानित मार्क टली कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। वरिष्ठ पत्रकार और टली के करीबी दोस्त सतीश जैकब ने बताया, ‘‘मार्क का आज दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया।’’

मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था। मार्क टली 22 सालों तक ‘बीबीसी’ के नई दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख रहे। प्रख्यात लेखक होने के साथ-साथ, मार्क टली बीबीसी रेडियो-4 के कार्यक्रम 'समथिंग अंडरस्टूड' के प्रस्तोता भी थे। उन्हें 2002 में ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें 'नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया', 'इंडिया इन स्लो मोशन' और 'द हार्ट ऑफ इंडिया' शामिल हैं।