Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जम्मू में लगातार खराब हो रहे मौसम के कारण रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए खास खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रास्तों पर भूस्खलन और फिसलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता, तब तक यात्रा दोबारा शुरू नहीं की जाएगी। प्रशासन ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित होने के कारण कटरा न पहुंचें और मौसम व प्रशासनिक आदेशों का पालन करें। 

कटरा-सराज रेलवे स्टेशन के बीच सुरंग संख्या 16 पर जमीन खिसकने से रेलवे सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। पटरी पर मलबा गिरने के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे टीमें पटरी को साफ करने और स्थिति को सामान्य करने में लगी हुई हैं। यात्रियों को अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।