Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान को लेकर 5 से 7 अक्टूबर तक वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित करने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के दौरान 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

श्राइन बोर्ड ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी परामर्श के मद्देनजर, वैष्णो देवी यात्रा पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित रहेगी।’’

श्रद्धालु अश्विन शर्मा ने बताया कि “तीन दिनों के लिए जो यात्रा बंद की गई है श्राइन बोर्ड की तरफ से, वो हम समझते हैं कि कितना दुख की बात है। लेकिन श्राइन बोर्ड हमारी ही सेवा के लिए है, हमारी सुरक्षा की दृष्टि से करता है।

तो हमें उनका सहारा देना पड़ेगा और हमें उनको सपोर्ट करना पड़ेगा इस समय। अन्यथा कल को कोई हानि या दुर्घटना होती है तो उसको बचाने के लिए वो पहले से तैयार होते हैं।आप भी सहयोग बनाये रखे।

श्राइन बोर्ड जब-जब आपसे मदद मांगता है, आप मदद करते रहे। जय माता दी।”