Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

वीडी सतीशन ने ली केरलम के CM पद की शपथ, 6 पार्टियों से बनेंगे 21 मंत्री, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

केरल में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है, जहां वी.डी. सतीसन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। उन्होंने मलयालम में शपथ ली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा 60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। 

वी.डी. सतीसन के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्री भी पद की शपथ ले रहे हैं। सतीशन के मुताबिक, 60 साल बाद केरलम में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ लेगी। सतीशन से पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई।

कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद है। सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद है। विदेश में होने के कारण शशि थरूर कार्यक्रम नहीं आए है।  6 बार से विधायक वीडी सतीशन ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मलयालम में शपथ ली। शपथ के बाद वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।