Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड का पहला सरकारी नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र अल्मोड़ा में खुला

उत्तराखंड का पहला राज्य नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में परीक्षण के तौर पर खोला गया। 30 बिस्तरों वाले इस केंद्र को राज्य के मानसिक स्वास्थ्य मानकों के हिसाब से विकसित किया गया है। यहां प्रशिक्षित परामर्शदाता, मनोवैज्ञानिक और अन्य कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "नशा मुक्त उत्तराखंड" संकल्प की दिशा में इस केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका होने की उम्मीद है।