Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, 6 बिंदुओं पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। बैठक में 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्रिमंडल ने अपनी संस्तुति दी है। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इस पर मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दी है।

प्रदेश में सगन्ध और औषधीय पौधे लगाने पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। उत्तराखंड कारागार विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों को रखा जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में  2010 से पहले TET पास न होने वाले अध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। अंतर्जातीय दिव्यांग से शादी करने पर अनुदान 25 हजार के स्थान पर 50 हजार किया गया।