Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: पहाड़ों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट ली हैप्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं पर्वतीय जिलाें में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं कल हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दो जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेश भर में मौसम बदले रहने के आसार हैं। झमाझम बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम सुहाना हो गया है। खासकर देहरादून, नैनीताल, मसूरी, पौड़ी, और रुद्रप्रयाग जैसे क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।