Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: केदारनाथ में जमकर हुई बर्फबारी

एक तरफ जहां देश के मैदानी इलाके चिलचिलाती गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी से पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार बर्फबारी देखी है। केदारनाथ चार धाम यात्रा में शामिल तीर्थ स्थलों में से एक है। केदारनाथ मंदिर में प्राकृतिक रूप से निर्मित शिव लिंग है, जिसे भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक के रूप में पूजा जाता है।

केदारनाथ धाम में अब तक 7 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. बारिश और ठंड के बावजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है. भक्त तमाम मुश्किलों से जूझते हुए बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.