Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर समेत अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही, नदियों व नालों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है क्योंकि बारिश से जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (SDRF) ने कहा कि सभी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को भी सतर्क रहने और हालात के अनुसार छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की एडवाइजरी पर नजर रखें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।