Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के देहरी गांव में सोमवार रात बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बजरंग दल के सदस्य कटघर थाने के बाहर एकत्र हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन करने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कटघर) वरुण कुमार ने बताया कि सूरज नगर की पीतल बस्ती के निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित (16) की सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर कथित तौर पर हुए विवाद के बाद सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है। इस घटना के सिलसिले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ता कटघर थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और अंतिम संस्कार को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।