Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जर्मनी से हार को हरमनप्रीत सिंह ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीतना बड़ी कामयाबी

Odisha: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बुधवार को कहा कि कई मौके बनाने के बावजूद पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से हारना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हालांकि उन्होंने लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने को बड़ी कामयाबी बताया है। भारत ने पेरिस में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता और टोक्यो ओलंपिक गेम्स का अपना प्रदर्शन दोहराया। 

भारतीय टीम को इससे पहले सेमीफाइनल में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम का बुधवार को यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और ओडिशा सरकार ने उसे सम्मानित किया। 

इस मौके पर कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि जर्मनी के खिलाफ मैच बेहद करीबी था और मैच में टीम ने कई मौके बनाए लेकिन उस दिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और कुछ मौके चूक गए। हरमनप्रीत ने ओलंपिक गेम्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम की कोशिश थी कि गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा किया जाएी लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।