Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

केंद्रीय महिला मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पहली बैठक में लिया बड़ा फैसला

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपनी पहली राष्ट्रीय स्तर की बैठक की जिसमें महिला एंव बाल विकास के तहत कई अहम फैसले लिए। बता दें कि  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में महिला एवं बाल विकास/सामाजिक कल्याण मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपालों के साथ अपनी पहली राष्ट्रीय स्तर की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में 28 में से 21 राज्य मंत्रियों ने भाग लिया, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत जारी कार्यक्रमों की प्रगति और विभिन्न प्रमुख पहलों के लिए भविष्य की कार्यनीतियों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसी के साथ अन्नपूर्णा देवी ने यह तय करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया कि इन पहलों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे। उन्होंने मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों को विशेष रूप से रेखांकित किया।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे प्रयासों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे, जिसके लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करना जरूरी है। इससे न केवल राज्यों का विकास होगा बल्कि हमारे देश की समग्र प्रगति में भी योगदान मिलेगा, जो प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप है।’’