Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

नितिन गडकरी ने नामांकन से पहले की पूजा-अर्चना

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नागपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नितिन गडकरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने परिवार और बीजेपी नेताओं के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। 

नामांकन दाखिल करने के वक्त नितिन गडकरी के साथ महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। जिनकी टक्कर नितिन गडकरी से होगी। 

नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नागपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले  को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।

यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की चार सीटों के साथ मतदान होगा।