केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि उनका निधन सुबह 9.28 बजे हुआ है और वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।
उनका पिछले तीन महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।