Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

एमबीबीएस की टॉपर मेहर अजहर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली छात्रा मेहर अजहर ने मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की एमबीबीएस परीक्षा में टॉप कर पूरे राज्य के साथ शिवपुरी का नाम रौशन किया है। प्रदेश के 17 कॉलेज में 1103 अंक हासिल कर मेहर ने टॉप किया है। छात्रा मेहर अजहर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचकर टॉपर छात्रा मेहर से मुलाकात की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रा मेहर से कहा कि तुमने शिवपुरी का नाम रौशन किया है। बता दें कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का निर्माण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 190 करोड़ की लागत से करवाया था।