Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी की इलाज के दौरान मौत, डेंगू से थी पीड़ित

Odisha: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की डेंगू से मौत हो गई। 58 साल की झिंगिया ओराम के परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं। जुएल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10.50 बजे उनकी पत्नी की मौत हो गई।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री खुद भी डेंगू से पीड़ित हैं और उसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झिंगिया ओराम के निधन पर दुख जताया। सीएम के अलावा, ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, स्पीकर सुरमा पाढ़ी समेत कई बीजेपी नेताओं ने झिंगिया ओराम को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

आठ मार्च, 1987 को जुएल और झिंगिया की शादी हुई थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि झिंगिया का अंतिम संस्कार सुंदरगढ़ जिले में उनके गांव में किया जाएगा।