Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गो कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को दमन बीच पर गो कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार ने दमन और दीव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे शुरू किया है।

शेखावत ने कहा कि भारत में पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए दमन में पर्यटन की अविश्वसनीय संभावनाओं की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दमन को देश में एक प्रतिष्ठित गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा।