Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून में ‘अभियान समन्वय’ की शुरुआत, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

देवभूमि उत्तराखंड को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब देहरादून जनपद में ‘अभियान समन्वय’ की शुरुआत की जा रही है।

इस अभियान के तहत पुलिस, अभियोजन और न्यायालय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर आपराधिक मामलों में सजा के प्रतिशत को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य जांच में होने वाली त्रुटियों को दूर कर न्यायालय में मजबूत और ग्राह्य साक्ष्य प्रस्तुत करना है, जिससे दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके,अभियान के दौरान अभियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई ब्रीफ पर विवेचक, थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर की समस्याओं का समाधान किया जा सके।