Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

INDIA गठबंधन के PM उम्मीदवार होंगे उद्धव ठाकरे

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, ये बड़ा सवाल है. गठबंधन में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं. इनमें से किसी एक के नाम पर एकमत होना विपक्षी नेताओं के लिए बड़ी बात होगी. इस बीच, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने उद्धव ठाकरे का नाम उछाल दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि उद्धव ठाकरे का एक चेहरा है. वह हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी हैं.

संजय राउत ने संसद परिसर में न्यूज एजेंसी ANI से कहा, इंडिया गठबंधन में पीएम के चेहरे पर चर्चा होगी. वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस गठबंधन है. ये तानाशाही से नहीं चलता. ये सच है कि एक चेहरा होना चाहिए, इसमें कुछ गलत नहीं है.