Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सनातन विवाद में बुरे फंसे उदयनिधि स्टालिन, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर बयान मामले आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और मंत्री उदयनिधि और ए. राजा को नोटिस जारी किया है. उदय पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांगों के साथ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने मामले की सुनवाई की.

सुप्रीम कोर्ट ने सांसद ए राजा, थिरुमावलवन, सु वेंकटेशन, तमिलनाडु के डीजीपी, ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर, केंद्रीय गृह मंत्रालय, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री पीके शेखर बाबू और तमिलनाडु राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पीटर अल्फोंस को भी नोटिस जारी किया है.

वकील ने बेंच से कहा कि आप देखिए लगातार हेट स्पीच हो रही है और हेट स्पीच का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्पीच क्या है? वकील ने उदयनिधि का बयान पढ़कर बेंच को सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच के साथ मामला टैग किया. सुनवाई के बाद बेंच ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया और चार हफ्ते में जवाब मांगा है. उदयनिधि से भी कोर्ट ने उनके बयानों पर जवाब मांगा.