Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध की समयसीमा 16 दिसंबर तक बढ़ाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को अमेरिका में उपलब्ध रखने की समयसीमा औपचारिक रूप से 16 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इससे अमेरिकी और चीनी सरकारी अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद सोमवार को घोषित समझौते की रूपरेखा को पूरा करने का समय मिल गया है। ट्रंप ने मंगलवार को चौथी बार कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसके जरिए संघीय कानून को दरकिनार करते हुए चीन से जुड़ी टिकटॉक के लिए अपनी संपत्ति किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने या प्रतिबंध का सामना करने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। मूल समय सीमा इस साल 19 जनवरी थी, यानी ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने से एक दिन पहले।

ट्रंप से मंगलवार को उस समझौते के बारे में पूछा गया जिसकी घोषणा उन्होंने एक दिन पहले की थी और उन्होंने दोहराया कि वह शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनिफंग के साथ टिकटॉक पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियां बाइटडांस के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप को खरीदना चाहती हैं और इसके संभावित दावेदारों के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।