Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

यूपी नतीजे से तय होगा दलबदलू नेताओं का कद

लोकसभा चुनाव में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश पर लगी है. 4 जून को आने वाले चुनाव के नतीजे देश की सत्ता का फैसला करेंगे, लेकिन साथ ही दलबदलू नेताओं के सियासी कद को भी तय करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले सूबे में दूसरे दलों के तमाम दिग्गज नेताओं ने सियासी पाला बदला था, जिसमें कुछ नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था तो सपा के बागी विधायक बीजेपी के पक्ष में प्रचार करते नजर आए हैं. ऐसे में देखना है कि दलबदल करने वाले और सपा के बागी नेता अपने-अपने गढ़ में बीजेपी के लिए सियासी तौर पर कितने मददगार साबित हुए हैं