Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले Upprpb की कड़ी चेतावनी, सोशल मीडिया पर पेपर लीक चर्चा पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रश्नपत्रों की चर्चा और विश्लेषण पर सख्त रोक लगाई गई है। बोर्ड का कहना है कि प्रश्नपत्र या उससे जुड़ी किसी भी सामग्री को साझा करना दंडनीय माना जाएगा। बोर्ड ने कहा कि यह प्रतिबंध परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। परीक्षा सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक, लिखित या मौखिक रूप से प्रसारित करना अपराध माना जाएगा।

परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट ले जाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। अनधिकृत रूप से परीक्षा सामग्री रखने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत जारी किया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल uppbpb.gov.in पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा करने की ही अपील की है।