Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

8 से 10 जून तक होगी UP पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।

परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जल्द ही एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है और वे अंतिम चरण की तैयारियों में जुट गए हैं।