Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

विजयपुरा में दो साल का बच्चा बोरवेल में गिरा

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंदी तालुका के लाचयान गांव में दो साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने बताया कि बच्चा 16 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा उस समय बोरवेल में गिर गया जब वे अपने घर के पास खेलने के लिए निकला था। मामला तब सामने आया जब किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को इसके बारे में जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बच्चे को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्चे की आवाज सुनाई नहीं दे रही है लेकिन बोरवेल के अंदर कुछ हलचल देखी गई है। उन्होंने कहा कि हमने उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप गिराए हैं। बचाव अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है। बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।